गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम मानेसर ने क्षेत्र के पर्यावरण को सुरक्षित रखने और सुंदरता बढ़ाने के लिए अब तक का सबसे सख्त रुख अपनाया है। निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने कचरा, प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्या के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति लागू करने के आदेश दिए हैं। गुरुवार को एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के साथ हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब केवल जुर्माना नहीं, बल्कि सीधे एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि निगम क्षेत्र की रिहायशी सोसायटियों पर विशेष नजर रखी जाए। यदि किसी भी सोसायटी का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बंद पाया जाता है या वहां से सीवर का गंदा पानी खुले में बहता दिखा, तो प्रशासन कड़ी सिफारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.