अयोध्या, अप्रैल 1 -- सोहावल, संवाददाता। खिरौनी नगर पंचायत में अब खुले में शौच करने वालों पर कार्रवाई होगी। खुले में शौच पर जुर्माना लगाने का फैसला नगर पंचायत ने लिया है। अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव ने एक अप्रैल को सभी सफाई नायकों के माध्यम से इसकी घोषणा करवाई। सफाई नायक भीम सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के स्वच्छता अभियान की गाड़ियों से सभी वार्डों में अनाउंसमेंट किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव ने बताया कि अनाउंसमेंट के बाद सीधे कार्रवाई की जाएगी। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.