रांची, फरवरी 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से शहर के चिन्हित स्थानों पर खुले में शौच व लघु शंका करने और पीक थूकने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। निगम की टीम ने पाया कि पूर्व के आग्रह के बावजूद लोग शहर के हर प्रमुख मार्ग के कुछ स्थानों पर लघु शंका से निवृत्त हो रहे हैं। लोगों की इस प्रवृत्ति की वजह से संबंधित स्थान पर दुर्गंध व गंदगी की स्थिति बन रही है। इससे वहां से होकर गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी होती है। निगम की ओर से लाल व पीला स्थल के रूप में चिन्हित रातू रोड, बाईपास रोड, न्यू मार्केट, डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक, मेन रोड, अपर बाजार समेत अन्य स्थान की शुक्रवार को भी विशेष सफाई कराई गई। इस क्रम में स्वच्छता शाखा की ओर से हाईप्रेशर पानी के जरिए सफाई हुई। इसके बाद वहां सौंदर्यीकरण का काम हुआ। टीम ने 16 लोगों पर ज...