मऊ, मार्च 31 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के जमीन-बुढ़ान मोहल्ला स्थित बिना सुरक्षा जाली के जमीन पर रखे गए बिजली ट्रांसफार्मर से आए दिन लोगों को हादसे का भय बना रहता है। घनी आबादी के बीच सड़क किनारे होने के चलते हर पल दुर्घटना का सबब बना हुआ है। इस समस्या के बाबत स्थानीय लोगों ने कई बार विभाग में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन आज तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है। समस्या के बाबत मुहल्ले के आजाद पूर्व प्रधान और नौशाद खान आदि का कहना है कि बिजली ट्रांसफार्मर को जमीन से मात्र दो फुट की ऊंचाई पर बिना किसी सूरक्षा के रखा जाना हर पल प्राण घातक बना हुआ है। बिजली विभाग से कई बार सुरक्षा की गुहार करने के बाद भी विभाग बेफिक्र है। जबकि मुहमद अनीस और सावीर अंसारी आदि का कहना है कि जनहित में ट्रांसफार्मर चारों तरफ से सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.