उरई, फरवरी 2 -- उरई। शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर बैंक कालोनी के मोड़ के पास सोमवार सुबह खुले में रखे ट्रांसफार्मर से करंट लगने पर तड़प कर एक युवक की जान चली गई। युवक नजदीकी शराब ठेके पर शराब पीने के बाद ट्रांसफार्मर के पास ही पेशाब करने लगा था जिससे उसे करंट लग गया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर बैंक कालोनी के मोड़ पर देशी शराब की ठेका है। जहां पर मोहल्ला सदनपुरी निवासी इमरान 23 वर्ष पुत्र मकसूद हनुमान चबूतरा के पास कबाड़ की दुकान पर काम करता था। वह भी शराब ठेका पर पहुंचा और शराब पीने के बाद नशे में हो गया। इसके बाद वह पेशाब को ट्रांसफार्मर की तरफ गया तो गिरने लगा और उसने ट्रांसफार्मर के तार को पकड़ लिया। तार में आ रहे करंट से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.