श्रावस्ती, अप्रैल 17 -- श्रावस्ती,टीम। भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। तापमान न्यूनतम 24 और अधिकतम 38 डिग्री तक पहुंच गया है। बिजली की मांग बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है। ऐसे में सड़कों के किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मरों में आग लगने की घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। जिससे बढ़े हादसे हो सकते हैं। लेकिन इन ट्रांसफार्मरों की ओर विभाग का ध्यान नहीं जा रहा है। गिलौला विकास क्षेत्र के भिठिया चिचड़ी में रिसिया जाने वाली पक्की सड़क के किनारे खुले में ट्रांसफार्मर रखा है। इस ट्रांसफार्मर के चारो ओर सुरक्षा तार भी नहीं लगे हैं। इससे जानवर जल जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- हादसों का सबब बनेंगे खुले में रखे ट्रांसफार्मर लेकिन सुरक्षा तार नहीं लगाए गए हैं। इसी तरह से गिलौला के रोडवेज बस अड्डे के परिसर में जमीन पर ट्रांसफार्मर रखा है। ...