खुले में रखे ट्रांसफार्मर के करंट से गाय की मौत
बांदा, जून 7 -- पैलानी। क्षेत्र के खप्टिहा कलां कस्बे के सांडी तिराहे पर बिना किसी सुरक्षा के रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में करंट की चपेट में आकर गाय झुलस गई और उसकी मौत हो गई। गांव निवासी बाबू निषाद ने बताया कि उसकी लगभग 20 हजार कीमत की गायब लापरवाही का भेंट चढ़ गई। ट्रांसफार्मर में बैरीकेडिंग लगाने को कई बार प्रार्थनापत्र दिए, पर आज तक विद्युत विभाग के जेई तथा ग्राम प्रधान नहीं पसीजे। ग्रामीण नवल सिंह, नाती बाबा, प्रदीप सिंह, बोंगी सिंह, संदीप आदि लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है। बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी जनहानि हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.