लखीसराय, फरवरी 7 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के आरलाल कॉलेज मोड़ और आसपास के इलाकों में खुले में मीट और मछली की बिक्री को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद दुकानदारों द्वारा नियमों का पालन नहीं किए जाने से नगर परिषद और दुकानदारों के बीच तनातनी की स्थिति बन गई है। शुक्रवार को नगर परिषद के कर्मी सूरज कुमार बाइक से आरलाल कॉलेज मोड़ सहित अन्य स्थानों पर पहुंचे और दुकानदारों को खुले में मीट-मछली न बेचने तथा पर्दा लगाकर या ढंके हुए स्थान पर ही बिक्री करने का निर्देश दिया। इसी दौरान आरलाल कॉलेज मोड़ के समीप कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध करते हुए नगर परिषद कर्मी से बहस शुरू कर दी और उन पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगे। दुकानदारों द्वारा जब वीडियो और लिखित प्रमाण मांगे जाने लगे तो मामला और उलझ गया, नगर परिषद कर्...