मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सड़क पर अतिक्रमण कर खुले में मीट-चिकेन बेचने वाले 14 दुकानदारों की अस्थायी दुकानों को मंगलवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। निगम की टीम द्वारा आधा दर्जन इलाकों में चलाए गए अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों से 5500 रुपया जुर्माना भी वसूला गया। मौके पर मौजूद सिटी मैनेजर रीतेश कुमार ने दोबारा अतिक्रमण या खुले में मीट-मछली बेचने पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी।दोपहर बाद सबसे पहले विशेष टीम कल्याणी चौक पर पहुंची। फिर साहू रोड, महिला पुलिस थाना, पक्की सराय, बनारस बैंक चौक, लकड़ीढ़ाई और अखाड़ा घाट रोड में गई। इस दौरान महिला थाना से पहले खुले में मीट-चिकेन बिक्री करने वाले तीन, बनारस बैंक चौक पर पांच और अखाड़ा घाट में छह दुकानों को तोड़ा गया। सिटी मैनेजर के मुताबिक यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ...