मुंगेर, मार्च 19 -- असरगंज,निसं.। असरगंज नगर पंचायत सहित ग्रामीण बाजारों मकवा, मासूमगंज और अमैया में कई दुकानदार बिना लाइसेंस के सड़क किनारे मांस, मछली और चिकन की दुकानें चला रहे हैं। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ने बताया कि खुले में मांस-मछली की बिक्री पर सख्त रोक है । नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों को नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था और जन स्वास्थ्य के मानकों का पालन करना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.