हल्द्वानी, मई 4 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में खुले में मांस बेचने वालों के खिलाफ मेयर गजराज बिष्ट ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग की बैठक में मेयर ने चालानी और कानूनी कार्रवाई करने को कहा।बैठक में मेयर ने कहा कि तीन दिन तक जांच अभियान चलाकर विक्रेताओं को जागरूक किया जाए। इसके बाद भी खुले में मांस की बिक्री होते हुए मिलने पर चालान और कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके लिए स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। बताया गया कि बिना ढके मांस बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिससे लोगों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। बैठक में वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर टोलिया, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, सफाई निरीक्षक चतर सिंह सहित निगम के कार्मिक मौजूद रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.