बगहा, जनवरी 3 -- साठी। नवमी चौक साठी पर खुले में मांस की बिक्री पर स्थानीय लोगों ने रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इससे आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर खुले में मांस बिक्री से धूल मिट्टी पड़ने पर दुर्गंध, गंदगी और संक्रमण का खतरा बना रहता है। नियमों के अनुसार मांस की बिक्री निर्धारित स्थान और स्वच्छ वातावरण में होनी चाहिए। लेकिन यहां न तो किसी प्रकार की जांच नहीं होती हैं। और न ही किसी तरह की कोई रोक-टोक। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। जिससे आमजन में इसको लेकर भारी नाराजगी है। लोग इसे प्रशासनिक उदासीनता का कारण बता रहे हैं। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि खुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.