छपरा, फरवरी 25 -- स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों के पास रहेगी रोक छपरा, एक संवाददाता। शहर में खुले में मांस की बिक्री को लेकर नगर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। छपरा नगर निगम ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि स्कूलों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों के समीप मांस की खुले में बिक्री नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना व लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।नगर प्रबंधक वेद प्रकाश वर्णवाल ने बताया कि कई स्थानों पर खुले में मांस लटकाकर बिक्री की जा रही है जिससे स्वच्छता और जनस्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। खुले में मांस बेचने से संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप ढके हुए काउंटर और स्वच्छ व्यवस्था के साथ ही बिक्री करें। स्कूलों और ...