खुले में मांस की बिक्री पर रोक को होगा प्रचार
मोतिहारी, मई 29 -- कल्याणपुर। सड़क किनारे या आम जनता की नजर में जानवरों की कटाई पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। मांस की कटाई हमेशा अनुमति प्राप्त जगह पर होनी चाहिए। लेकिन कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बजार व सड़क के किनारे जगह जगह खुलें में मांस बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र के राजपुर, शीतलपुर, गवन्द्री, गरीबा सहित, लगभग सभी गांवों के सड़क किनारे हाट बाजारों में खुले में मांस मछली की बिक्री होती है। सीओ रंधीर प्रसाद ने बताया कि खुले में मांस बिक्री का मामला लोगों से संज्ञान में आया है। इसके लिए प्रचार प्रसार करवाया जायेगा। इसका उल्लंघन करने वाले पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.