दरभंगा, फरवरी 18 -- लहेरियासराय। सूबे के उप मुख्यमंत्री की ओर से खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश के बाद दरभंगा नगर निगम का धावा दल सड़क किनारे फुटपाथ या खुले बाजारों में मांस बेचने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसे लेकर मंगलवार को खुले में संचालित मांस की दुकानों के खिलाफ नगर निगम के धावा दल ने अभियान चलाया। इस दौरान खुले में मांस बेच रहे दुकानदारों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही आगे से खुले में मांस बेचने पर जुर्माना लगाने की बात भी कही गई। बता दें कि नगर निगम क्षेत्र में सैकड़ों ऐसी दुकानें संचालित हैं। हालांकि नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार मात्र 37 दुकानदारों का ही लाइसेंस निर्गत किया गया है। बाजार प्रभारी राजा राम ने बताया कि सरकार द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक खुले में मांस की बिक्री पूरी तरह ...