लखीसराय, मार्च 13 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। लखीसराय शहर में खुले स्थानों पर मछली और मांस की बिक्री को लेकर नगर परिषद प्रशासन अब सख्त हो गया है। गुरुवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने नगर कर्मियों के साथ शहर के विभिन्न बाजार और मुख्य सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर सड़क किनारे और खुले में मछली व मांस बेचते दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि मछली और मांस की बिक्री केवल निर्धारित मछली मार्केट या लाइसेंस प्राप्त दुकानों में ही करें। उन्होंने कहा कि खुले में इस तरह की बिक्री से गंदगी फैलती है और आसपास के वातावरण पर भी बुरा असर पड़ता है। साथ ही इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ जाते हैं। नगर परिषद के अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.