लखीसराय, दिसम्बर 1 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम मिथलेश मिश्र के निर्देशों के बावजूद शहर के नया बाजार चैती दुर्गा स्थान, स्टेशन के समीप पुरानी बाजार तथा पचना रोड में खुलेआम सड़क किनारे मांस और मछली की बिक्री बदस्तूर जारी है। बता दें कि 22 नवंबर को डीएम मिथलेश मिश्र ने दुकानदारों कों साफ -साफ हिदायत दी थी कि नगर क्षेत्र के किसी भी हिस्से में खुले में मांस-मछली की बिक्री नहीं होगी, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों को दुर्गंध, गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाया जा सके। बावजूद शहर में मांस मछली बेचने वाले दुकानदार डीएम के आदेशों की अनदेखी करते हुए खुले में ही दुकानें सजाकर मांस-मछली बेच रहे हैं। जानकारी के अनुसार, डीएम ने बीते दिनों नगर परिषद और संबंधित विभागों को निर्देश दिया था कि सड़क किनारे लगने वाले मांस-मछली बाजारों पर तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.