साहिबगंज, अप्रैल 19 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट इन दिनों खुले में फेका जा रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। इस वजह से मेडिकल बायोवेस्ट मवेशियों का चारा बन गया है। कायदे से मेडिकल बायोवेस्ट का सुरक्षित निस्तारण करना है, ताकि संक्रमण की खतरा न हो। इसमें इंसिनेरेशन(जला देना), ऑटोक्नलेविंग(भांप नसबंदी), माइक्रोवेविंग, रासायनिक कीटाणुशोधन और सेफ लैंडफिल (बायोमेडिकल वेस्ट को गड्ढा कर जमीन में गाड़ देना)प्रमुख है। उधर, सदर अस्पताल के पीछे फेंके गये बायोमेडिकल वेस्ट को शनिवार को मवेशी खुलेआम चारा जैसा चबा रहा था। बायोमेडिकल वेस्ट में ओटी व ड्रेसिंग कक्ष से प्रतिदिन निकलने वाले खून, सिंरिज, पट्टियां, खाली बोतल, टिश्यू समेत मानव अंग के टुकड़े आदि होते हैं। एक डॉक्टर ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.