खुले में पी शराब तो अनुज्ञापियों पर होगी कार्रवाई
मऊ, मई 24 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने नगर क्षेत्र के मधुबन मोड़ व मझवारा मोड़ पर स्थित माडल शाप एवं देशी शराब की दुकानों पर छापेमारी कर अराजक तत्वों को चेतावनी दी। खुले में शराब पीने एवं पिलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने दुकान के अनुज्ञापियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी दुकान से शराब खरीदकर कोई भी व्यक्ति खुले में मदिरा का सेवन करते हुए पाया गया तो दुकान के अनुज्ञापी पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम गश्त के दौरान मझवारा मोड़ व मधुबन मोड़ पर स्थित देशी शराब व माडल शाप सहित बीयर की दुकान पर जांच पड़ताल की। इस दौरान शराब पीते मिले कई लोगों से पूछताछ भी की गई। कोतवाल ने शरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.