बक्सर, मई 28 -- बक्सर। विश्वामित्र सेना ने बकरीद के अवसर पर केंद्र सरकार, विभिन्न राज्य सरकारों एवं उच्च न्यायालय द्वारा खुले में बकरा या अन्य पशुओं की बलि पर रोक संबंधित निर्देशों का हृदय से स्वागत किया है। संगठन ने इसे मानवता, सामाजिक सौहार्द एवं सभ्य समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन, पर्व अथवा परंपरा के नाम पर किसी जीव-जंतु की निर्मम हत्या भारतीय संस्कृति एवं इंसानियत के विरुद्ध है। सनातन धर्म सदैव "जीव दया" और "अहिंसा" का संदेश देता आया है। ऐसे में सार्वजनिक रूप से पशु बलि जैसी अमानवीय घटनाएं समाज में नकारात्मक संदेश देती है तथा संवेदनशील लोगों की भावनाओं को आहत भी करती है। यह भी पढ़ें- देश की आस्था से खिलवाड़ बंद हो, गाय बने राष्ट्रीय पशु (बक्...