मेरठ, मई 24 -- आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर नगर पंचायत खिवाई कार्यालय में आयोजित पीस मीटिंग में उलामा और पुलिस प्रशासन ने लोगों से खुले में कुर्बानी न करने की अपील की। बैठक में कहा गया कि कुर्बानी निर्धारित स्थानों और शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही की जाए, ताकि सामाजिक सौहार्द और स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे। चौकी प्रभारी सूर्यप्रकाश ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट साझा न करने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा को लेकर पुलिस ने शांति कमेटी संग की बैठक नगर पंचायत चेयरपर्सन पति शमशाद प्रधान, मौलाना मुस्तफा, मौलाना जाकिर, दारोगा साब...