सीवान, अप्रैल 26 -- सीवान। शहर के कई इलाकों में खुली नालियों से निकलने वाली दुर्गंध लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी जमा रहता है और सड़ने लगता है। इससे आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को बदबू और बीमारी का खतरा बना रहता है। खासकर गर्मी के मौसम में स्थिति और खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से नालियों को ढंकने और नियमित सफाई की मांग की है। प्रशासन ने जल्द सुधार का आश्वासन दिया है, लेकिन अभी तक स्थिति में खास बदलाव नहीं आया है। यह भी पढ़ें- कचरा उठाव में देरी से लोगों में नाराजगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...