फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- एसएसपी आदित्य लांग्हे ने सार्वजनिक स्थानों और शराब के ठेकों के बाहर जाम छलकाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीओ सिटी प्रवीन कुमार तिवारी के नेतृत्व में शहर के उत्तर, दक्षिण, लाइनपार, रसूलपुर और रागढ़ थाने की पुलिस ने देर शाम होते ही विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। थाना उत्तर पुलिस ने 28, दक्षिण ने 29, रसूलपुर ने 21, रामगढ़ ने 4, टूंडला ने 10, पचोखरा ने 25, नारखी ने 6, रजावली ने 21, नगला सिंघी ने 26, मटसेना ने 30, लाइनपार ने 24, बसई मोहम्मदपुर ने 9, सिरसागंज ने 45, नगला खंबर ने 15, अरांव ने 10, नसीरपुर ने 40, शिकोहाबाद ने 25, मक्खनपुर ने 15, खैरगढ़ ने 11, जसराना ने 38, फरिहा ने 48 और एका थाना पुलिस ने 32 लोगों को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे...