देवरिया, जून 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद, तहसील प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को स्टेशन रोड पर सिलिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से खुले में मीट-मछली व चिकन की छह दुकानों को सील किया गया। साथ ही सड़क किनारे बने चतूबतरे का तोड़ा गया। इस कार्रवाई से अवैध दुकानदारों में हड़कंप रहा। नगर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराने के उद्देश्य से सिलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम शहर के स्टेशन रोड पर पहुंची। मछली मार्केट के पास अवैध रूप खुले में मीट-मछली एवं चिकन की दुकानें संचालित की जा रही थीं। उनके खिलाफ सिलिंग की कार्यवाही की गई और मीट-मछली एवं चिकन ...