बरेली, फरवरी 18 -- कुड्डा गांव के लोगों ने मंगलवार को डीएम से शिकायत की। आरोप लगाया कि गांव में नदी के किनारे मृत गोवंश के शव खुले में फेंके जा रहे हैं। इससे पूर्व ग्रामीणों ने एसडीएम आंवला से भी इसकी शिकायत की थी। एसडीएम ने बीडीओ को जांच के लिए भेजा था। बीडीओ आलमपुर जाफराबाद हर्षेन्दर कुमार ने बताया कि नदी किनारे मृत पड़े गोवंश का किसी गोशाला से मतलब नहीं है। कुड्डा गोशाला मे गोवंश की गिनती कराई गई तो रिकार्ड के मुताबिक गोवंश मौजूद मिले। बाकी यह जांच कराई जा रही है कि शव कौन फेंक रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...