कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- विद्युत उपकेंद्र सरायअकिल के म्योहर गांव स्थित बाजार स्थल पर बिजली विभाग ने बरम बाबा देव स्थल के बीच से बगैर सपोर्टिंग वायर के 11 हजार व 440 वोल्ट के तार गुजार दिए हैं। आंधी-तूफान के समय तारों के गिरने से मौके पर बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने मामले की डीएम व करारी पुलिस से शिकायत कर दी है। म्योहर बाजार निवासी अभिषेक कुमार मिश्र, श्रवण मिश्र, शिव सिंह आदि ने डीएम व करारी थाने में शिकायत कर आरोप लगाया है कि बिजली विभाग एचटी व एलटी लाइन एक साथ बरम बाबा देव स्थल पर स्थित पीपल के पेड़ के बीच से गुजार दी दी गई है। ऐसे में तेज हवाओं के चलने व स्पार्किंग करने पर तारें टूटकर गिर सकती हैं। देव स्थल के पास पूजा-पाठ करने के लिए लोगों की सुबह-शाम भीड़ रहती है, तो बाजार वाले दिन सब्जी बिक्रेता व खरीदारों का जमावड़ा रहता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.