फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 16 -- कायमगंज, संवाददाता। मंडी समिति स्थित राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर खुले में रखा सरकारी गेहूं भीगने के मामले को जिलाधिकारी की ओर से गंभीरता से लिए जाने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी ने मार्केटिंग इंस्पेक्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के बाद डिप्टी आरएमओ रोली सिंह और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पुरुषोत्तम दास ने नवीन मंडी समिति का औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- क्रय केंद्रों से गेहूं का तत्काल करें उठान: डीएम निरीक्षण के दौरान की गई कार्रवाई अधिकारियों ने केंद्र पर गेहूं के रखरखाव और आवक की बारीकी से जांच की और केंद्र प्रभारी को सख्त चेतावनी दी। गुरुवार निरीक्षण के दौरान डिप्टी आरएमओ ने पाया कि मंडी परिसर में टीनशेड खाली होने के बावजूद गेहूं को खुले आसमान के नीचे रखा गया था, जो सीधे तौर पर केंद्र प...