गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मिलेनियम सिटी को कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने अब तक का सबसे सख्त कदम उठाया है। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के आदेशों का पालन करते हुए निगम ने सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, नालों और खाली प्लॉटों में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ भारी आर्थिक दंड लगाने की घोषणा की है। यह कार्रवाई न केवल शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए है, बल्कि नागरिकों के स्वच्छ वातावरण और स्वास्थ्य के मौलिक अधिकार की सुरक्षा के लिए भी जरूरी मानी जा रही है। नगर निगम ने उल्लंघनकर्ताओं के लिए दंड की राशि को बहुत ही सख्त रखा है। बल्क वेस्ट जनरेटर, बड़े संस्थानों या कचरा फैलाने वाली एजेंसियों पर पहली बार नियम तोड़ने पर 25 हजार रुपये और दूसरी बार गलती दोहराने पर 50 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.