नैनीताल, मई 7 -- भवाली। नगर पालिका भवाली ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने को सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। ईओ सुधीर कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकते हुए पाया गया, तो उस पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सभी नागरिक सहयोग करें और कूड़ा केवल निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें। कहा कि सीसीटीवी निगरानी और जुर्माने की व्यवस्था से जागरूकता बढ़ेगी और बाजार क्षेत्र में फैल रही गंदगी पर रोक लगेगी। यह भी पढ़ें- मैरिज हॉल-होटलों पर सड़क किनारे कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...