खुले में कुर्बानी से बचे, सोशल मीडिया पर साझा न करे वीडियो व फोटो
मुरादाबाद, मई 25 -- आगामी ईद-उल-अजहा को लेकर सोमवार को पंचायत भवन में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने की। बैठक में डीएम ने कहा कि प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर आमजन की गतिविधियों की गंभीरता से मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा ऐसा कोई कृत्य न किया जाए जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो और प्रशासन को सख्त कानूनी कार्रवाई करनी पड़े। यह भी पढ़ें- बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, खुले में नमाज और रील बनाने पर रोकबैठक के निर्देश उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने के निर्देश दिए गए हैं। कोई नई परंपरा शुरू करने का प्रयास न करें। सभी लोग परंपरागत व्यवस्थाओं का पालन करें। एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि खुले में कुर्बानी न की जाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.