रुडकी, मई 27 -- रुड़की, संवाददाता। मदरसा अरबिया रहमानिया के प्रधानाचार्य मौलाना अजहरूल हक ने ईदुल अजहा के मौके पर लोगों से त्याग, बलिदान और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि इंसानियत, समर्पण और अल्लाह की रजा के आगे झुकने का संदेश देता है। मौलाना अजहरूल हक ने कहा कि ईदुल अजहा का संबंध नबी हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम के त्याग और अल्लाह पर अटूट विश्वास से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में कुर्बानी की परंपरा सदियों पुरानी है और यह इंसान को त्याग और सब्र की सीख देती है। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि ईद की नमाज निर्धारित स्थानों पर ही अदा करें और किसी भी स्थिति में सड़क पर नमाज न पढ़ें। यह भी पढ़ें- खुली जगह पर कुर्बानी और सड़कों पर नमाज न पढ़ें : कादरी यह...