फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिलाधिकारी की ओर से गठित संयुक्त टीम ने गुरुवार को मसेनी के निजी अस्पतालों में अचानक छापा मारा। शिकायत मिली थी कि निजी अस्पतालों में मेडिकल कचरा खुले में फेंका जा रहा है। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने जांच पड़ताल के दौरान हिदायत दी कि मेडिकल कचरा यदि खुले में पाया गया तो अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जायेगा।टीम में शामिल सीएमओ के अलावा प्रभागीय वन अधिकारी राजीव कुमार, नमामि गंगे की परियोजनाधिकारी निहारिका पटेल, पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन की टीम अचानक मसेनी में पहुंची। मसेनी में आधा सैकड़ा से अधिक निजी अस्पताल संचालित हैं। यहां के अस्पताल कहीं पर दुकानों में तो कहीं घरों में संचालित हो रहे हैं। हालांकि संयुक्त टीम की कार्रवाई का मिशन मेडिकल कचरा की जांच तक सीमित था।...