दरभंगा, फरवरी 1 -- प्लास्टिक कचरा और खुले में कचरा फेंकने की आदत दरभंगा की स्वच्छता रैंकिंग को नुकसान पहुंचा रही है। बाजारों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास प्लास्टिक कचरे के ढेर अक्सर देखे जा सकते हैं। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद यदि नागरिक खुले में कचरा फेंकते रहेंगे तो सफाई अभियान सफल नहीं हो सकता। ऐसे में सिविल सोसाइटी और आम नागरिकों की निष्क्रियता को दूर कर सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत महसूस की जा रही है। रंजीत लाल देव, शिव शंकर ठाकुर, सुरेंद्र राम, अभिषेक कुमार, गोविंद कुमार और सुभाष ठाकुर जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रशासन को स्वच्छता कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष जोर देना चाहिए। सफाई पर होने वाले खर्च का सार्वजनिक ऑडिट कराया जाए, ताकि नगर निगम की ओर से किए जा रहे व्यय की स्पष्ट और पारदर्शी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.