भोपाल, मई 27 -- देश के अन्य हिस्सों के साथ ही मध्य प्रदेश में भी गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पूरी अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान शांति, सामाजिक सौहार्द, कानून-व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन और मप्र वक्फ बोर्ड ने राज्यभर में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसकी जानकारी बुधवार को मीडिया को दी गई। प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में बताया गया है कि खुले स्थानों पर कुर्बानी देने, निर्धारित सीमा से ज्यादा आवाज में डीजे बजाने तथा नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाई गई है, साथ ही ऐसा करते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड अपने अधीनस्थ समस्त वक्फ मुतवल्लियों तथा प्रबंध समितियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं, और इसमें उसने प्रदेश के सभी कलेक्टरों और जिला द...