खुले बिजली तारों को लेकर व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन
कानपुर, मई 24 -- कानपुर। मार्बल मार्केट में खुले बिजली तारों को लेकर व्यापारियों ने रविवार को धरना-प्रदर्शन कर केस्को और नगर निगम के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। आरोप है कि चार दिन पहले शीशम के पेड़ काटे जाने के दौरान बिजली के तार टूटकर सड़क पर गिर गए थे, लेकिन अब तक उन्हें हटाया नहीं गया। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। मार्बल एंड टाइल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय गुप्ता व महामंत्री हिमांशु पाल ने बताया कि कई बार अधिकारियों और केस्को कर्मियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मजबूर होकर व्यापारियों को धरना देना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द तार नहीं हटाए गए तो केस्को एमडी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान जितेंद्र त्रिवेदी, संजय जैन, हर्षित ओमर, दीपाली यादव, सोनू, विजय सिंह पाल अदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.