कानपुर, अप्रैल 11 -- मूसानगर,संवाददाता। नगर पंचायत के आश्रम रोड पर बना नाला लोगो के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई बार ईओ को लिखित शिकायत देने के बाद भी वार्ड में कई जगह खुले पड़े नालों पर पटिया नहीं रखी गई है।नगर पंचायत की अनदेखी के चलते शनिवार को एक अन्ना सांड़ खुले नाले में गिरकर घायल हो गया। नगर पंचायत के आश्रम रोड पर नए नाले का निर्माण किया गया है। इसमें जिम्मेदारो की अनदेखी के कारण वहां से निकलने वाले लोगो के साथ अन्ना मवेशियों के गिरने का खतरा बना रहता है। शनिवार दोपहर आश्रम रोड किनारे खुले पड़े नाले में एक अन्ना सांड़ गिर कर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सफाई नायक ऋषि यादव ने ग्रामीणों की मदद से सांड़ को बाहर निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...