खुले पैसों के विवाद में ट्रेन पर फेंका पत्थर, एसी कोच का शीशा टूटा
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन यार्ड में लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस के एसी कोच पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने एक वेंडर को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। रेलवे सुरक्षा बल को 24 मई को कंट्रोल इज्जतनगर से सूचना मिली कि लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-5 की विंडो का शीशा टूट गया है। सूचना पर ड्यूटी पर मौजूद टीटीई प्रमोद कुमार से संपर्क किया गया। यात्रियों ने बताया कि फर्रुखाबाद स्टेशन यार्ड में अचानक पत्थर लगने से बर्थ संख्या 25 और 27 के पास लगी विंडो का बाहरी शीशा टूट गया। जांच के दौरान पता चला कि फर्रुखाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 स्थित एक स्टॉल पर काम करने वाले वेंडर शिवा सक्सेना की ट्रेन में एक यात्री से खुले पैसों को लेकर कहासुनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.