लखनऊ, फरवरी 19 -- सरोजनीनगर थाना क्षेत्र की सोसाइटी कॉलोनी निवासी ऋतु सिंह ने दुकानदार अजय और तीन अन्य पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। ऋतु सिंह के अनुसार, चार फरवरी की शाम उनके पति संजय सिंह किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में कानपुर रोड स्थित इंडिया चौराहे के पास उन्होंने एक गुमटी से पानी की बोतल खरीदी। खुले पैसे न होने के कारण उन्होंने दुकानदार अरुण को 500 रुपये का नोट दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर दुकानदार अरुण से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने अपने साथियों व एक महिला के साथ मिलकर संजय पर हमला कर दिया। उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.