मधुबनी, अप्रैल 2 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। अनुमंडल के लखनौर प्रखंड की लखनौर पश्चिमी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सोनारपट्टी इन दिनों एक गंभीर संकट से जूझ रहा है। विद्यालय परिसर में चहारदीवारी नहीं होने के कारण यहां नामांकित 70 से अधिक बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता का विषय परिसर में स्थित चापाकल के ठीक बगल में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल कुमार चौपाल के अनुसार, बारिश के मौसम में ट्रांसफॉर्मर से करंट फैलने का डर बना रहता है, जिससे बच्चों के लिए पानी पीना या पास से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। विद्यालय में सुरक्षा दीवार के अभाव में बच्चे परिसर के भीतर भी भय के साये में रहते हैं। पूर्व प्रधानाध्यापक मुरारी महतो सहित वर्तमान प्रबंधन द्वारा भी चहारदीवारी निर्माण के लिए विभाग को कई बार आवेदन...