मऊ, मई 19 -- मऊ, संवाददाता। जिले में तेल का संकट बना हुआ है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं पंप बंद हैं तो कहीं पर डीजल है तो कहीं पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। पेट्रोल-डीजल की कमी कंपनियों की ओर से पेट्रोल पंप संचालकों का कोटा कम करने से और अधिक बढ़ गई है। हालत यह हैं कि तेज धूप में भी लोग पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनों में घंटों खड़े रहे है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से लोग तेल की तलाश में मऊ शहर पहुंच रहे हैं। उन्हें उम्मीद रहती है कि शहर में कहीं न कहीं तेल जरूर मिल जाएगा। वहीं सोमवार की देर शाम सहादतपुरा स्थित पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे कर्मचारियों और लोगों में झड़प हो गई, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने अपनी मौजूदगी में गाड़ियों में तेल भरवाया. यह भी पढ़ें- ड्राई पंपों के बीच खुले पंपों पर कहीं डीजल तो कहीं पेट्रोल गायबईरान-इजराइल-अमे...