संभल, जनवरी 21 -- संभल। जिले में जिम्मेदारों की अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों तक खुले पड़े नाले हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं। खासकर सर्दियों में जब घना कोहरा छाया रहता है, तब यह खुले नाले मौत का जाल साबित हो सकते हैं। थोड़ी-सी चूक, अनियंत्रित वाहन और सीधे नाले में गिरने का खतरा हर समय बना रहता है। बीते वर्ष में हुए हादसे इस लापरवाही की गवाही दे चुके हैं। जनपद में शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी नाले खुले हैं। चन्दौसी में बीते वर्ष सितंबर महीने में मेला गणेश चौथ के दौरान जलभराव के कारण बाइक फिसलने से हेड कांस्टेबल रजनीश कुमार की बाइक नाले में गिर गई थी। खुले नाले में गिरने से सिपाही की मौत हो गई थी। वहीं दूसरी तरफ उसी दिन शहर के मोहल्ला रायसत्ती में मंदिर के बाहर बढ़ई वाली बस्ती निव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.