खुले नालों और दुर्गंध से परेशान लोगों ने एसडीओ से लगाई गुहार
पूर्णिया, मई 24 -- बनमनखी, संवाद सूत्र बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र में खुले और ढक्कन विहीन नालों से फैल रही गंदगी व दुर्गंध को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगर परिषद प्रशासन से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर आखिरकार नगरवासियों ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने एसडीओ को दिए आवेदन में बताया है कि नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 समेत कई इलाकों में लंबे समय से नालों के ढक्कन टूटे हुए हैं या पूरी तरह गायब हैं। इसके कारण नालों से लगातार दुर्गंध फैल रही है और आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लोगों का कहना है कि दुर्गंध के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है तथा संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। नगरवासियों ने आरोप लगाया कि सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.