खुले नाले से नाक में दम, गंदगी के कारण जलनिकासी की भी समस्या
पूर्णिया, जून 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में मॉल, मल्टीप्लेक्स, अस्पताल, होटल समेत अन्य हाईटेक सुविधाएं आने लगी हैं, जबकि जलनिकासी की व्यवस्था वहीं पुराने जमाने की है। शहर का प्रमुख नाला खुला रहने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। खुले नाले में शहर की गंदगी बाहर से भी गिर जाती है जिससे नाला जल्दी ही गंदा हो जाता है। बार-बार साफ सफाई करते रहने के बाद भी जल निकासी की समस्या जस की तस रह जाती है। मालूम हो कि पूर्णिया शहर में पांच प्रमुख और बड़े नाले हैं जो शहर के छोटी-छोटी नालियों का पानी शहर से बाहर करता है। हालांकि इसमें सबसे अधिक लालगंज ड्रेन और नरकटियागंज नाला प्रमुख है। स्थानीय लोग बताते हैं कि नाला खुला रहने के कारण ज्यादा गंदा होने का चांस बना रहता है। खुले नाले से निकल रही दुर्गंध वायु गुणवत्ता को भी प्रभावित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.