चंदौली, मार्च 29 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड के असवारियां गांव में ग्राम पंचायत में मुख्य गली से लेकर अन्य गलियों में जल निकासी और नाबदान का पानी निकलने के लिए पक्की नाली बनाई गई है। जिससे गंदा पानी निकलता है, लेकिन उस पर ढक्कन दस साल से नहीं लग सका है। उसमें गिरकर लोग जहां चोटिल हो रहे हैं। नाली से उठती दुर्गंध से लोगों को जीना मुहाल हो गया है। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। लोगों ने इस पर जल्द ढक्कन लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सुंदर पाल के घर संजय पाल के घर तक नाली पर ढक्कन नहीं लगा है। वहीं कई जगह उसका ढक्कन टूट गया है। जिसकी मरम्मत के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। कभी भी सही ढंग से नाली नहीं बनी और न ही ढक्कन लगाया गया। रामनारायण सिंह का कहना है कि टूटी नाली के ऊपर जिला पंचायत सदस्य अजनी ...