गंगापार, जून 1 -- लखनऊ हाईवे पर चंपतपुर गांव के सामने स्थित खुले नाले में सोमवार को एक अधेड़ स्कूटी समेत गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायल को नाले से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधेड़ व्यक्ति स्कूटी से गुजर रहा था कि अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क किनारे बने खुले नाले में जा गिरा। हादसे में उसे चोटें आईं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसके पहले कसारी गांव के सामने भी बाइक सहित युवक गिर गया था। घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार मिश्र ने हाईवे के किनारे...