बरेली, अप्रैल 5 -- शहर के सेटेलाइट बस स्टैंड के पास खुले नाले में गिरकर युवक की मौत मामले में जांच कमेटी ने रिपोर्ट अपर नगर आयुक्त और अधिशासी अभियंता ने जांच रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौप दी है। नगर निगम की जांच कमेटी ने ठेकेदार समेत पांच लोगों को दोषी ठहराया है। मामले में नगर आयुक्त स्तर पर एक्शन होना है। साथ ही शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। 24 मार्च की रात हरदोई निवासी तौहीद की नाले में गिरने से मौत हो गई थी। करीब 30 घंटे तौहीद के शव को नाले से निकालने में लगे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने 10 दिन में रिपोर्ट सौंपते हुए दो जेई, एक सफाई नायक और सुपरवाइजर को दोषी पाया है। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित ठेकेदार ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की थी। नाले को ढकने या चेतावनी के पर...