बरेली, अप्रैल 14 -- नगर निगम कार्यालय से कुछ दूरी पर बरेली कॉलेज तिराहे के सामने सोमवार शाम खुले नाले में एक गाय गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही भीड़ जुट गई। सूचना पर पार्षद जयप्रकाश राजपूत मौके पर पहुंचे और खुद नाले में उतरकर गाय को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। घटना ने एक बार फिर शहर की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका नगर निगम कार्यालय से कुछ ही दूरी पर और शहर के प्रमुख बरेली कॉलेज तिराहे पर स्थित है। यह भी पढ़ें- अभियान- शहर के बीच मोहल्ला, बिना ढक्कन का खुला नाला पार्षद जयप्रकाश राजपूत ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर व्यवस्था की पोल भी खोली। इसके बाद मामले की सूचना नगर निगम अधिकारियों को दी गई, इस पर जेसीबी भेजी गई। हालांकि तब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.