मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 19 के गोला बांध रोड में खुले नाले में एक बाइक सवार दंपती और उनकी तीन साल की बच्ची गिर गए। इस दौरान मासूम की जान बाल-बाल बची। बीते शुक्रवार की दोपहर रघुनाथ अडिग के मकान के पास हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर पहले मासूम को निकाला, फिर दंपती को संभाला और बाइक बाहर निकाली। हादसे में न्यू बालूघाट निवासी दंपती भी चोटिल हो गए।प्रत्यक्षदर्शी बंधु कुमार के मुताबिक विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन से बचने के चक्कर में संकरे रास्ते के किनारे खुले नाले में बाइक सवार दंपती बच्ची के साथ गिर गए। संबंधित जगह पर अक्सर हादसे हो रहे हैं। खासकर दोनों तरफ से चार पहिया वाहनों की क्रॉसिंग होने पर हादसे की आशंका बढ़ जाती है। कम जगह व खुला नाला होने से विशेषकर बड़े वाहनों का पहिया नाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.