खुले नाले में गिरा गोवंश, बचाया
फतेहपुर, जून 11 -- विजयीपुर। किशनपुर कस्बे के वार्ड संख्या छह अहिराना-बहिराना मोहल्ले में गुरुवार सुबह एक गोवंश खुले नाले में गिर गया। गोवंश के नाले में गिरने की जानकारी होने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कस्बावासियों ने बताया कि जल निकासी के कई नाले खुले होने के कारण हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से खुले नालों को ढकवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.