गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चिलुआताल थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले में गिरने से 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। बालक साइकिल समेत खुले नाले में जा गिरा, जहां खड़ी लोहे की सरिया उसके शरीर में घुस गई। गंभीर हालत में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पिता ने ठेकेदार पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, चिलुआताल क्षेत्र के मुड़ीला उर्फ मुंडेरा निवासी श्याम सुंदर चौरसिया का पुत्र कन्हैया चौरसिया साइकिल से वार्ड नंबर 5 मनबेला, राप्ती नगर विस्तार कॉलोनी से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। नाले का ढक्कन खुला पड़ा था और अतिरिक्त लोहे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.